{"_id":"5b478c654f1c1bbc248b62b0","slug":"15314156513-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के पुल पर चलती ट्रेन में झपटमारी, महिला से बैग झपटकर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे के पुल पर चलती ट्रेन में झपटमारी, महिला से बैग झपटकर भागे बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में सवार दो बदमाशों ने पुराना लोहे के पुल पर महिला का बैग छीनकर भाग गए। बैग में नकदी और गहने थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजनगर पालम निवासी विनिता (25) पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 10 जुलाई की रात अलीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। गाजियाबाद स्टेशन से वह परिवार के साथ मुरादाबाद पैसेंजर में सवार होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुईं।
जैसे ही पुराना लोहे के पुल के पास ट्रेन धीमी हुई दो बदमाश डिब्बे में सवार हो गए। इसके बाद एक बदमाश ने विनिता के हाथ से बैग झपट लिया और चलती ट्रेन से कूद कर भाग गए। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद विनिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विनिता ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया भी बताया है। उसने बताया कि बैग में सोने की चेन, एक जोड़ी कान के झुमके, कान की बाली और तीन हजार रुपये थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।