फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 10 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोट : हरदोई व औरैया यूपी के लिए उपयोगी....
विज्ञापन

नोएडा, गाजियाबाद व फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी....

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने
वाले गिरोह का पर्दाफाश
- अपराध शाखा ने ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा
- 200 से ज्यादा लोगों के साथ कर चुके हैं ठगी, दिल्ली व एनसीआर में करते थे वारदात
- आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 37 एटीएम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपी करीब 200 लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। ये एटीएम बूथ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंक के करीब 37 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी के 15 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व फरीदाबाद में वारदात करते थे।
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, पुलिस टीम को सात जुलाई को सूचना मिली थी कि दो जालसाज अरुण कुमार व ऋषि कुमार चोरी की बाइक पर पटपड़गंज पोस्ट ऑफिस के पास आएंगे। सूचना के बाद एसीपी जसवीर मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर नीरज चौधरी की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से गोविंदपुरी इलाके से चुराई गई बाइक बरामद की गई। अरुण कुमार के कब्जे से 20 और ऋषि कुमार के कब्जे से 17 एटीएम कार्ड बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि वह साथी इमरान, अब्बास उर्फ राकेश, अंकित आदि के साथ एटीएम कार्ड से ठगी करते थे।
विज्ञापन

ठगी के आरोप में अरुण कुमार वर्ष 2015 में कालकाजी और 2017 में प्रीत विहार में गिरफ्तार हुआ था। आरोपियों ने बताया कि वह ठगी की रकम को महंगे मोबाइल व कपड़े खरीदने और गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने में खर्च करते थे। अरुण कुमार (26) हरदोई यूपी और ऋषि कुमार (23) औरेया, यूपी का रहने वाला है। ऋषि कुमार पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऐसे करते थे ठगी
आरोपी पहले वारदात के लिए एटीएम बूथ को चुनते थे। गिरोह का एक बदमाश एटीएम में जाता था और एटीएम में पैसे निकाल रहे पीड़ित के पासवर्ड को गौर से देख लेता था। गिरोह का दूसरा व तीसरा सदस्य एटीएम में जाता था और पीड़ित से कहता था कि ट्रांजेक्शन क्लियर नहीं हुआ है। वह क्लियर का बटन दबाए। जब पीड़ित इस बटन को दबाता था तभी आरोपी एटीएम कार्ड को बदल देते थे। इसके बाद ये पीड़ित के खाते से पैसे निकाल लेते थे। ये गिरोह पूरे एनसीआर में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed