{"_id":"5b44ca6a4f1c1b92468b5a7f","slug":"153123492114-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठौरी गांव के चार घरों में एक ही रात में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिठौरी गांव के चार घरों में एक ही रात में लाखों की चोरी
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरी में चार घरों में लाखों की चोरी
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के रिठौरी गांव में सोमवार रात को चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान उड़ा लिया। पीड़ितों ने दादरी कोतवाली में चोरी की शिकायत दी है।
रिठौरी में अकरम परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात को चोर छत के रास्ते से उसके घर में घुस गए। वहां से 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी साबिर के घर पर धावा बोला। वहां से मोबाइल और कीमती सामान चोरी किया। फिर अलीमुद्दीन के घर में घुसकर जेवरात, नकदी और अन्य घरेलू सामान चोरी किया। आखिर में चोरों ने कालीचरण के घर को निशाना बनाया। वहां से जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। दादरी कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान का कहना है कि सभी मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो