फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लंदन में साथ रखने का झांसा देकर 1.75 लाख की ठगी

लंदन में साथ रखने का झांसा देकर 1.75 लाख की ठगी

Sat, 23 Mar 2019 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
लंदन में साथ रखने का झांसा देकर 1.75 लाख की ठगी
हेडिंग: लंदन में साथ रखने का झांसा देकर 1.75 लाख ठगे
विज्ञापन

कारोबार में नुकसान का झांसा देकर बंगलूरू के खाते में डलवा लिए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेसबुक पर विदेशी युवक से बातचीत कर एक युवती उसके जाल में फंस गई। आरोपी ने युवती को लंदन में साथ रखने का वादा किया था। इस दौरान विदेशी ठग ने युवती से 1.75 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी युवक ने बातचीत भी बंद कर दी। तब युवती को ठगी का अहसास हुआ और इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की।

पुलिस के अनुसार, पंजाब निवासी युवती नोएडा के सेक्टर-46 में रहती है और एक ऑनलाइन कंपनी में सेल्स का काम देखती है। दो महीने पहले उसकी दोस्ती नेल्सन से हो गई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। युवक ने बताया कि लंदन में उसका स्टेशनरी का कारोबार है। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और नेल्सन ने प्यार के झांसे में ले लिया। उसने युवती से लंदन में साथ रहने का वादा किया। कुछ दिन बाद नेल्सन ने युवती से कहा कि उसे कारोबार में नुकसान हो गया है। इसके लिए वह कुछ पैसों की मदद कर दे। युवती ने 1.75 लाख रुपये बंगलूरू के एक बैंक खाते में डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया से गायब हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। कई दिनों तक युवती ने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed