{"_id":"5c0c0b12bdec22416a475898","slug":"151544293138-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से किया दुष्कर्म
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी देने के बहाने प्रॉपर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म
नोएडा। प्रॉपर्टी डीलर ने नौकरी देने के नाम पर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब युवती को वह ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की है। क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात दूसरे प्रॉपर्टी डीलर से हुई। डीलर ने युवती को अच्छी सैलरी पर फोन कॉलिंग करने की नौकरी देने के लिए कहा। युवती उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि डीलर युवती को लेकर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ले गया। इसके बाद उसे होटल ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो वह सेक्टर-37 स्थित एक होटल के कमरे में थी। ब्यूरो