{"_id":"5ba40fe6867a557e876d9195","slug":"151537478630-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्रा योजना के तहत कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुद्रा योजना के तहत कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर एक ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए ओला बाइक चालक ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। सेक्टर-66 निवासी संजीव कुमार ओला बाइक चलाते हैं। एक महीने पहले एक सवारी दयाकिशन नामक युवक से उनका परिचय हुआ। बातचीत में दया ने बताया कि वह बैंक में काम करता है और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत वह लोन दिला सकता है। उसने दस लाख रुपये लोन दिलानेे के नाम पर संजीव ने प्रोसेसिंग फीस के रूप में 17 हजार रुपये ले लिए। जब एक महीने के बाद भी लोन नहीं मिला तो संजीव ने अपनी प्रोसेसिंग फीस लौटाने के लिए कहा। सोमवार को दया किशन उसके पास आया और कहा कि मेरा मोबाइल फोन तुम रख लो, कुछ देर में ही 17 हजार रुपये लेकर आता हूं। इसके बाद दया किशन नहीं आया। उसी शाम को दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर का फोन उस मोबाइल पर आया, और बताया गया कि यह मोबाइल चोरी का है। कोतवाली फेज थ्री केप्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो