फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दहेज में पांच लाख और ट्रेक्टर ना देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या : मारपीट पांच लोग घायल :

दहेज में पांच लाख और ट्रेक्टर ना देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या : मारपीट पांच लोग घायल :

Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख और ट्रेक्टर ना देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या : मारपीट पांच लोग घायल :
दहेज हत्या के आरोप में सात पर केस
विज्ञापन

-युवती का शव लेने पहुंचे मायकों वालों पर ससुरालियों ने हमला किया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका
नूंह जिले के गांव भूडियानबास में ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये और ट्रैक्टर न दिए जाने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती का शव लेने पहुंचे मायकों वालों से आरोपी पक्ष ने मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर सास, ससुर, पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
राजस्थान के अलवर जिले के गांव पलखड़ी निवासी सुफेदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून 2016 को दो बेटियों-बसमीना और वकीसा की शादी गांव भूडियानबास निवासी रति खां के बेटों-आकिब और कय्यूम से की थी। आरोप है कि शुरुआत से ही दहेज में पांच लाख और एक ट्रैक्टर देने की मांग की जा रही थी। जिसकी पूर्ति न होने पर उनकी बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

बसमीना ने छह माह पहले बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि लड़के केे जन्म के बाद मृतका के मायके वालों से छूछक में 51 हजार रुपये नकद, फ्रिज, बाइक आदि की मांग की गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि 18 जुलाई को बेटी ने फोन पर बताया था कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसी दिन शाम में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे से लटकी मिली। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर आकिब, कय्यूम, शकील, सायरा, रति खा, सरजीना, जानिस्ता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed