{"_id":"5bf4b34ebdec2269385b7623","slug":"141542763342-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई में लापरवाही पर एक लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साफ-सफाई में लापरवाही पर एक लाख रुपये का जुर्माना
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: साफ-सफाई में लापरवाही, एक लाख का जुर्माना
कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कूड़ा उठाने वाली दो एजेंसियों पर साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, प्राधिकरण ने दोनों एजेंसियों को चेतावनी भी दी।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि हौजरी कांप्लेक्स फेज दो के पास वर्म इंडिया एजेंसी को कूड़ा उठाने और नालियों की साफ-सफाई का ठेका दिया गया है, लेकिन औचक निरीक्षण में पाया गया कि यहां काफी समय से कूड़ा नहीं उठाया गया है। यही नहीं नालियों की सफाई भी नहीं हुई है। इसके बाद प्राधिकरण ने एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया। इसी तरह से सेक्टर-93 में साफ-सफाई का ठेका राजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप प्राधिकरण ने लगाया और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में लापरवाही पर ठेका रद्द करने और फर्म को काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई।
पॉलिथीन उपयोग पर 2500 का चालान
प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-25 मंगल बाजार में अभियान चलाया। यहां पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पकड़ जाने पर दुकानदारों पर 2500 रुपये का जुर्माना किया गया।