फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला की मौत, हंगामा

महिला की मौत, हंगामा

Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, हंगामा
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन


पटौदी रोड स्थित आंनद अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर करीब एक घंटे तक अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद नाराज परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मम्मन निवासी गांव पढेनी थाना तावड़ू ने बताया कि उनकी बहन जुहरी (55) अपने ससुराल फतेहपुर तगा जिला फरीदाबाद से मिलने आईं थी। शुक्रवार को उनकी पेट में दर्द की शिकायत होने पर वह उन्हें पटौदी रोड स्थित आंनद अस्पताल लेकर आए। वहां पर जांच के बाद अस्पताल के डॉक्टर ने पेट में पथरी के कारण दर्द की बात कही। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन के लिए जुहरी को भर्ती करा दिया। मम्मन का आरोप है कि शनिवार को ऑपरेशन करते समय डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बहन ने दम तोड़ दिया। जब परिजनों ने डॉक्टर से लापरवाही को लेकर शिकायत की तो वह अभद्रता करने लगा। पीड़ित ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर व अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, हमने इस बारे में अस्पताल के संचालक से बात करनी चाही पर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह राठी ने कहा कि उपचार के दौरान जुहरी की मौत हुई है या मौत का कारण कोई और है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed