फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ऑटो सवार बदमाशों ने यात्री को लूटा

ऑटो सवार बदमाशों ने यात्री को लूटा

Mon, 29 Apr 2019 05:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऑटो सवार बदमाशों ने यात्री को लूटा
हेडिंग: ऑटो गिरोह ने इंजीनियर को लूटा
विज्ञापन

तमंचे के बल पर मोबाइल व पर्स लूटकर सड़क पर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ऑटो सवार बदमाशों ने इंजीनियर से तमंचे के बल पर मोबाइल और पर्स लूट लिया। बदमाश इंजीनियर को रास्ते में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 स्थित नया बांस गांव में अभिजीत मिश्रा किराए पर रहते हैं और एक्सप्रेसवे स्थित आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। शनिवार रात वह कंपनी के गेट पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस बीच गेट पर ही एक ऑटो आकर रुक गया। ऑटो में पहले से चालक समेत तीन युवक बैठे थे। उन्होंने चालक से सेक्टर-15 जाने की बात कही। कुछ दूर चलने पर ऑटो में पीछे बैठे तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर अभिजीत से मोबाइल और पर्स लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाश उन्हें सेक्टर-126 के पास फेंककर भाग गए। उन्होंने राहगीर की मदद से मित्र को फोन किया तो वह उसे लेकर घर गया। इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed