{"_id":"5b5349fe4f1c1b46748b63c4","slug":"131532185086-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के जेई के साथ हाथापाई और दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम के जेई के साथ हाथापाई और दी जान से मारने की धमकी
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के जेई के साथ हाथापाई
- पुलिस भी ले रही आरोपी फोरमैन का पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। भादस बिजली घर में तैनात जेई ईश्वर सिंह को भादस गांव के ही फोरमैन अब्दुल द्वारा पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित जेई ने नगीना थाने में मामले की लिखित शिकायत देते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। मामला शनिवार सुबह 9:30 बजे का है।
हिसार निवासी ईश्वर सिंह भादस स्थित बिजली घर पर बतौर जेई कार्यरत है। शनिवार को जेई ईश्वर सिंह बिजली घर में ड्यूटी पर पहुंचा, तभी फोरमैन अब्दुल के अलावा 4-5 अन्य लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने जेई के साथ बिना कुछ बताए हाथापाई शुरू कर दी और गालियां दी। मारपीट के दौरान जेई ने गलती के बारे में पूछा। गालियों के साथ जवाब मिला कि गत दिवस करहेड़ा में जाकर जो बिजली लाइन तुमने जुड़वाई वह नहीं जोड़नी थी। कहा कि तुम अब चौधरी बन गए हो, यहां तो सिर्फ अब्दुल की चौधर चलती है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी जेई के पास मौजूद है। जो पुलिस को सौंप दिया गया है। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। बल्कि जेई को ही धमकाया गया है। उस पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित जेई ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त 4-5 लोगों व फोरमैन के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इन लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया और मारपीट की। जेई ने कहा उसेे अभी भी धमकियां मिल रही
हैं, तबादला करा लो वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।
थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी फोरमैन को बुलाया गया है। छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।