फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस ने मुभठभेड में पकड़े आरोपियो के साथी सुनार किए गिरफ्तार

पुलिस ने मुभठभेड में पकड़े आरोपियो के साथी सुनार किए गिरफ्तार

Sun, 19 May 2019 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुभठभेड में पकड़े आरोपियो के साथी सुनार किए गिरफ्तार
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने 4 साल में की 200 लूट
विज्ञापन


नोएडा। जिले की अपराध शाखा ने शनिवार रात नीली बलेनो कार में सवार होकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार था। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रविवार तड़के इनके एक साथी और दो सुनारों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो लुटेरों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 4 साल में करीब 200 लूट की हैं, लेकिन अभी पुलिस 39 घटनाओं का ही पता लगा पाई है। आरोपी लूटपाट करने के बाद पकड़े गए सुनारों को 30 फीसदी कमीशन में जेवरात बेेेच देते थे।
एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार, लगातार लूट की घटनाओं के मद्देनजर अपराध शाखा को बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शनिवार रात को एफएनजी रोड पर सूरजपुर पुलिस, स्टार वन और स्टार टू टीम ने एडवांट बिल्डिंग के पास बदमाशों को घेर लिया। दो तरफ से चली गोली से गिरोह सरगना ओमबीर भाटी व सोनू यादव और सब इंस्पेक्टर पटनीश यादव घायल हो गए थे। सोनू कर्णपुरी गांव थाना खेड़ा राठोर, आगरा व ओमबीर सलारपुर नोएडा निवासी है। इनका तीसरा साथी सोनू का छोटा भाई व आगरा निवासी मोनू है। ओमबीर से पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार तड़के शहदरा पुश्ता के पास से सलारपुर निवासी सुनार मोनू व शाहपुर सेक्टर-178 निवासी सुनार विकास और मुठभेड़ में घायल हुए सोनू के भाई मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटपाट करने के लिए प्रयोग की गई बलेनो, सेंट्रो व आई-10 कारें और एटा से लाई गई 4 पिस्टल भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने लूट लेते थे
अक्सर शादी का कार्ड दिखाकर बदमाश रास्ता पूछते थे या किसी कागज पर लिखा हुआ पता पूछते थे। जैसे ही लोग पता बताने का प्रयास करते थे तो शिकार को हथियारों के बल पर लूट लेते थे। आरोपियों के पास से जो हथियार बरामद हुए हैं वह एटा से आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मीडियाकर्मियों को भी बनाया निशाना
एसएसपी ने बताया कि बदमाश पुरुषों को ही निशाना बनाते थे क्योंकि वह वजनी और असली जेवर पहनते हैं। बदमाशों ने बड़ी तादाद में मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया। जब पीड़ित ने खुद को मीडियाकर्मी बताया तो ज्यादा अभद्रता की। बदमाशों ने चार लोगों को गोली भी मारी थी। शुक्रवार देर रात को ही सूरजपुर में भी दो युवकों को गोली मारकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने 10 अप्रैल को सूरजपुर में एटीएम लूट का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed