फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हादसे में युवती की मौत 3 घायल

हादसे में युवती की मौत 3 घायल

Sun, 07 Apr 2019 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में युवती की मौत 3 घायल
झारखंड के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------

डीएनडी पर कार डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, 3 घायल
- हादसा रविवार तड़के हुआ, पार्टी में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे सभी दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डीएनडी फ्लाई-वे पर रविवार तड़के एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पार्टी में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे।
इंस्पेक्टर राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि झारखंड निवासी श्वेता (25) नोएडा की आम्रपाली सोसायटी सेक्टर-45 में रहती थी। वह एक कॉलसेंटर में काम करती थी। शनिवार देर रात को वह अपनी दोस्त गर्विता शाह, नवजोत प्रकाश वर्मा, नकुल वर्मा के साथ दिल्ली में एक पार्टी में शामिल होने गई थी। तड़के वह दोस्तों के साथ कार से लौट रही थी। जब उनकी कार डीएनडी फ्लाई-वे को पार करके नोएडा की ओर आई तो संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर श्वेता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आया गार्ड, मौत
नोएडा। फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। ककराला गांव निवासी लल्लन प्रसाद सुरक्षा गार्ड के रूप में एक कंपनी में काम करते थे। रविवार को वह फेज दो से गुजर रहे थे। तभी एक कंपनी के पास एक चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खोने से ट्रक ज्यादा पीछे हो गया और लल्लन को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed