फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   थैला बदलकर किसान से यमुना एक्सप्रेस वे पर पचास हजार की ठगी

थैला बदलकर किसान से यमुना एक्सप्रेस वे पर पचास हजार की ठगी

Sun, 05 May 2019 06:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
थैला बदलकर किसान से यमुना एक्सप्रेस वे पर पचास हजार की ठगी
यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन

- बदमाशों ने कैब बताकर कार में बैठाया, फिर बदल दिया थैला
ग्रेटर नोएडा/जेवर। कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कैब बताकर किसान को कार में बैठा लिया। इसके बाद उसका थैला बदल दिया और 50 हजार की ठगी कर ली। वहीं, किसान को जीरो प्वांइट से पहले उतारकर फरार हो गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत जेवर कोतवाली पुलिस से की है।
जेवर के कुरैब निवासी किसान रघुवर ने बताया कि उसे जमीन खरीदनी थी। इसके लिए वह 50 हजार रुपये की पेशगी देने दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे आगरा की ओर से आ रही एक कार उसके पास रुकी। कार सवारों ने दिल्ली जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। कुछ देर बाद उससे कहा कि आगे पुलिस गाड़ी की चेकिंग करेगी, इसलिए जो भी समान हो उसे गाड़ी में सुरक्षित रखवा दें। इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपयों का थैला गाड़ी में रखवा लिया। आरोप है कि थैला बदलकर उन्हें ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट के पास उतार दिया और फरार हो गये। जब उन्होंने थैला चेक किया तो उसमें रुपये गायब थे। इस पर उन्हें अपने हुई ठगी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से ठगों की गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
डर का फायदा उठाते हैं ठग
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से जेवर के बीच कई बार ठगों ने इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अधिक नकदी या जेवर रखने पर ठग अधिकारियों की चेकिंग में पकड़े जाने खौफ दिखाते हैं। इससे पीड़ित डर जाता है और ठग इसी बात का फायदा उठाते हैं। नकदी या सामान रखने के लिए ठग अपने पास से एक लिफाफा या थैला देते हैं और बाद में नकदी या सामान वाले लिफाफे या थैले की जगह उसी तरह का दूसरा लिफाफा पकड़ा देते हैं। जब तक पीड़ित लिफाफे की जांच करता है, तब तक ठग फुर्र हो चुके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिछले दो वर्षों में हुई कई घटनाएं
पुलिस मामलों का पर्दाफाश करने का दावा तो करती है, लेकिन कई मामलों को आज भी खुलासे का इंतजार है। पिछले दो वर्षों में ठगी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। एक वर्ष पहले रुस्तमपुर के प्रेम सिंह भाटी से करीब 75 हजार रुपये ठगों ने हड़प लिए थे। वहीं, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह के 8700 रुपये उड़ाए थे। जबकि यात्री झम्मनलाल शर्मा से करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी की थी। ठगों ने ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed