{"_id":"5cca1cc7bdec22073073cc96","slug":"111556749511-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पेप्सी कंपनी के गेट पर किया घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसानों ने पेप्सी कंपनी के गेट पर किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने पेप्सिको कंपनी का किया घेराव
गुजरात में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, कंपनी ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने गुजरात में अमेरिका की कंपनी पेप्सिको की ओर से किसानों पर दर्ज कराए मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूरजपुर स्थित पेप्सिको कंपनी के गेट पर घेराव किया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, तहसील सदर, तहसीलदार के साथ कंपनी के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों की बैठक हुई। पवन खटाना ने बताया कि अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। वहीं, यूनियन ने आपसी सलाह कर उन्हें पांच दिन का समय दिया है। इस मौके पर महेंद्र चौरोली, पवन खटाना, अनित कसाना, सुनील प्रधान, पूरन पहलवान फिरेराम तंवर, संजय कसाना, सुभाष चौधरी, परविंदर अवाना, गजेंद्र चौधरी, रविंद्र भगत, हरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, राकेश चौधरी मौजूद रहे।