फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइक बोट : 20 से अधिक निवेशकों ने दी धोखाधड़ी की शिकायत

बाइक बोट : 20 से अधिक निवेशकों ने दी धोखाधड़ी की शिकायत

Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक बोट : 20 से अधिक निवेशकों ने दी धोखाधड़ी की शिकायत
बुलंदशहर सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

-----------------
हेडिंग: बाइक बोट पर अब तक 20 से अधिक शिकायतें
तीन और लोगों ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत
एसएसपी बोले, चल रही गहनता से जांच जल्द होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एक साल में धन दोगुना करने का झांसा देने का दावा करने वाली दादरी के कोट गांव में स्थित बाइक बोट कंपनी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। जयपुर निवासी कारोबारी सुनील राणा के दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस को बाइक बोट कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अब तक पुलिस को 20 से अधिक शिकायत मिल चुकी हैं।

पुलिस के अनुसार, बाइक बोट कंपनी के खिलाफ तीन और शिकायतें पहुंची हैं। बुगरासी बुलंदशहर निवासी किशन ने शिकायत की है उन्होंने व उनकी पत्नी मीनाक्षी ने कंपनी में निवेश किया था। कंपनी ने तीन, पांच व सात बाइक के लिए रुपये निवेश करने पर इंसेंटिव देने का वादा किया था। किशन ने तीन बाइक के लिए 1.86 लाख रुपये और मीनाक्षी ने चार बाइक के लिए 2.48 लाख निवेश किया। इसके एवज में उन्हें 33,885 और 43,650 रुपये प्रतिमाह किश्त मिलनी थी। किशन को केवल 1836 रुपये और मीनाक्षी को 19530 रुपये भेजकर किश्त बंद कर दी गई। वहीं, बुगरासी निवासी अजय ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तीनों ने मामले की शिकायत एसपी देहात विनीत जायसवाल के कार्यालय में दी है।
विज्ञापन

---------
सभी शिकायतों की आर्थिक अपराध सेल गहनता से जांच कर रही है। जल्द आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed