फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक की हत्या मामले में परी चौक पर ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

युवक की हत्या मामले में परी चौक पर ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या मामले में परी चौक पर ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम
अपडेटेड खबर
विज्ञापन


कासगंज समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
--
फोटो है।
---
शव देखते ही फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, परी चौक पर लगाया जाम
- चार दिन पहले घोड़ी बछेड़ा से गायब हुआ था युवक, 28 को कासगंज में मिला था शव
- भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल, डेढ़ घंटे तक रहा जाम, करना पड़ा ट्रैफिक डायवर्ट
- देर शाम को युवक के चार साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
चार दिन पहले घोड़ी बछेड़ा गांव से गायब युवक का शव 28 दिसंबर को कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के खेत से बरामद हुआ था। कासगंज से शव सोमवार दोपहर को ग्रेनो लाया गया। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही शव ग्रेनो लाया गया ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। युवक के चार दोस्तों पर केस दर्ज कराने और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परी चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ प्रथम समेत तीन थानों की पुलिस पहुुंचे लेकिन लोग हंगामा प्रदर्शन करते रहे। जाम लगने पर पुलिस ने आगे से रास्ता डायवर्ट कर दिया। डेढ़ घंटे बाद मान-मनौव्वल के बाद एसपी द्वारा दिए गए कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हुए। सोमवार देर शाम पुलिस ने चारों आरोपियों रवि, ददन, राहुल और दीपक सभी निवासी गौतमबुद्ध नगर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
घोड़ी बछेड़ा निवासी धर्मेंद्र रावल (25 वर्ष) पुत्र रामकिशन की गांव में दुकान चलाकर सिलेंडर-चूल्हा और छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम करता था। परिजन ने शिकायत दी है कि 27 दिसंबर की सुबह धर्मेंद्र के चार दोस्त उसे बुलाकर कासगंज ले गए। परिजनों के मुताबिक लगभग तीन महीने पहले धर्मेंद्र ने रवि को स्विफ्ट कार खरीदने के लिए 3 लाख रुपये उधार दिए थे। वह पहले भी रवि को 6 लाख रुपये दे चुका था। इसी स्विफ्ट कार से धर्मेंद्र रवि, ददन, राहुल और दीपक कासगंज गए थे। आरोप है कि इनमें से चारों ने धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र में खेतों में फेंक दिया। कासगंज में शव मिलने की जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मोबाइल सर्विलांस की मदद से धर्मेंद्रं के साथ कासगंज गए दोनों युवकों से पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन


कासगंज के पोस्टमार्टम हाउस में शव की हुई पहचान
28 दिसंबर को कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के खेत में शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर कासगंज पहुंची। जहां पोस्टमार्टम हाउस में धर्मेंद्र के शव की पहचान की गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी को निलंबित किए जाने की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि 28 दिसंबर को शिकायत देने के बाद पुलिस ने 29 को गुमशुदगी दर्ज की। ग्रामीणों का आरोप है की अजायबपुर चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी आरोपियों से मिला हुआ है। ग्रामीण चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी को निलंबित किए जाने व सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने दोनों रास्ते किए डायवर्ट
परी चौक पर दिल्ली से आने-जाने वाले रास्ते पर जाम की सूचना पर पुलिस ने दोनों रास्ते डायवर्ट करा दिए। दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को गलगोटिया मोड़ से सूरजपुर-कासना रोड पर डायवर्ट कर दिया। वहीं, दिल्ली जाने वाले वाहनों को पी-3 की ओर डायवर्ट कर दिया। इस दौरान लोगों ने करीब डेढ़ से दो घंटे जाम लगा रहा।


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उनके द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। - विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed