फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्राधिकरण के रिटायर्ड अधिकारी के घर चोरी

प्राधिकरण के रिटायर्ड अधिकारी के घर चोरी

Sun, 28 Oct 2018 06:28 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण के रिटायर्ड अधिकारी के घर चोरी
रिटायर्ड अधिकारी के घर से 40 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

- सेक्टर-50 में हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-50 निवासी नोएडा प्राधिकरण के एक रिटायर्ड अधिकारी के घर से चोरों ने 40 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी चोरी कर ली। शुक्रवार रात हुई वारदात के दौरान अधिकारी और परिवार के अन्य तमाम सदस्य सो रहे थे। चोरों ने पतले किसी तरह गेट खोला और घर में घुसकर वारदात अंजाम दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-50 के ए ब्लॉक में प्राधिकरण के सेवानिवृत्त प्रोजेक्ट इंजीनियर बने सिंह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी और बेटी खाना खाने के बाद सोने चली गईं। सिंह और उनके बेटे नीचे के कमरे में सो गए।। शनिवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ है। जब कमरों में जाकर चेक किया गया तो अलमारी खुली मिली और उसमें रखा करीब 1100 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 17 हजार रुपये गायब थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी बेटी की 17 जनवरी को शादी होनी है। जिसको लेकर घर में काफी ज्वेलरी थी। ज्वेलरी की कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। कोतवाली सेक्टर-49 की प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



बंद फ्लैट की खिड़की का ग्रील तोड़ 10 लाख के गहने चुराए
- नर विहार सोसाइटी में हुई वारदात
नोएडा। सेक्टर-34 स्थित नर विहार सोसायटी में फ्लैट की खिड़की का ग्रिल तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त फ्लैट मालकिन पुणे गई हुई थी। शुक्रवार सुबह जब उनकी बेटी फ्लैट में पहुंची तब चोरी का पता चला। बेटी ने कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नर विहार वन सोसाइटी के डी ब्लॉक में रहने वाली कमलेश पुणे गई हुई हैं। वह फ्लैट की चाबी सेक्टर 50 में रहने वाली बेटी सुनीता को दे कर गई थीं। शुक्रवार सुबह जब बेटी फ्लैट में पहुंची तो उसकी खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली। जब वे ताला खोलकर अंदर पहुंची तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोर घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी और हीरे के करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed