{"_id":"5b69bdd14f1c1ba43e8b5b41","slug":"111533656529-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर सील करके लग्जरी कारों की हुई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर सील करके लग्जरी कारों की हुई जांच
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा बार्डर पर लग्जरी कारों
की भी शुरू हुई जांच-पड़ताल
- पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं मौके पर खडे़ होकर कराई वाहन चेकिंग
- लग्जरी कार मालिकों से की अपील, वाहन चेकिंग में करें सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। जिसमें लग्जरी कारों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। मंगलवार को शहर में इस अभियान के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बार्डर सील करके वाहनों की चेकिंग की गई।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में आतंकी घुसपैठ की सूचना पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमूमन लग्जरी कार वाले लोग जांच-पड़ताल में सहयोग नहीं करते हैं। मगर इस बार ऐसे सभी वाहनों की जांच पड़ताल की जाएगी, जो भी संदिग्ध प्रतीत होगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 में सीओ अनित कुमार ने दिल्ली-नोएडा बार्डर पर चेकिंग की तो फेस-दो क्षेत्र में सीओ श्वेताभ पांडेय ने लग्जरी कारों को चेकिंग के लिए रुकवाया। उधर, सीओ राजीव कुमार ने गाजियाबाद से जुडे़ क्षेत्र में पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इससे सभी थानों की पुलिस और यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है और दिल्ली एनसीआर में अलर्ट को लेकर जांच-पड़ताल में तेजी लाई गई है।
--------
करंट लगने से प्लंबर की मौत
नोएडा। फेज-दो कोतवाली क्षेत्र की सेक्टर-81 स्थित एक कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं पर फेज-दो थानाक्षेत्र के ककराला गांव निवासी आरिफ प्लंबर का काम कर रहा था। बिजली के तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने लिखित में दिया कि वह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया नहीं चाहते। इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को साैंप दिया गया। ब्यूरो