{"_id":"5cc6436ebdec2207476e157a","slug":"101556497262-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्याज न देने पर चेयरमैन के भाई ने बना लिया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
्याज न देने पर चेयरमैन के भाई ने बना लिया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन के भाई ने ब्याज न देने पर युवक को बनाया बंधक
- बेटी के उपचार के लिए 8 साल पहले एक लाख रुपये लिए थे उधार
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे की साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले युवक ने मौजूदा चेयरमैन के सगे भाई समेत पांच लोगों पर उसे बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के बेटे ने चेयरमैन के भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मूलरूप से सिकंदराबाद निवासी इरफान ने शिकायत में कहा है कि करीब आठ वर्ष पहले उनकी बेटी बीमार हो गई थी। जिसके उपचार के लिए उसने मोहल्ले के ही रशीद से एक लाख रुपये उधार लिए थे। रशीद ने ब्याज के तौर पर पांच हजार रुपये प्रतिमाह वसूलना शुरू कर दिया। आठ वर्ष तक वह ब्याज देता रहा। इससे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गया और पिछले चार महीनों से उसने ब्याज नहीं दिया। आरोप है कि रशीद ने ब्याज न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को बिलासपुर की साप्ताहिक बाजार में उसने दुकान लगा रखी थी। इसी दौरान रशीद और बिलासपुर के चेयरमैन का भाई शाहिद, मुन्ना व चांद निवासीगण बिलासपुर वहां पहुंचे और उसे पीटते हुए मोहल्ला जमाईपुरा स्थित एक मकान में बंधक बना लिया। पीड़ित के पुत्र इमरान ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। इमरान की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक अन्य मामले में भी वांछित है शाहिद
कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती 15 दिसंबर 2018 को चेयरमैन के भाई शाहिद समेत चार लोगों ने दो छात्रों पर हमला करके जान से मारने की कोशिश की थी। पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। शाहिद उक्त मामले में अभी वांछित है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।