{"_id":"5c9a66ecbdec22141d19e79f","slug":"101553622764-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
दो तमंचा, आठ कारतूस बरामद, मुठभेड़ के दौरान हुए थे फरार, फैक्ट्रियों और कंपनियों को बनाते थे निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली फेज थ्री व स्टार वन टीम ने मंगलवार शाम 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे व आठ कारतूस भी मिले हैं। दोनों छह महीने से सूरजपुर थाने के वांटेड थे। सोमवार रात ट्रांसपोर्ट नगर में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों बचकर भाग निकले थे। टीम ने दोनों को छिजारसी शनि मंदिर के पास से दबोच लिया। स्टार वन टीम के प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान कलछीना, भोजपुर गाजियाबाद निवासी आसिफ और भूरा के रूप में हुई है। दोनों राजधानी क्षेत्र में सक्रिय रहकर चोरी, लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इन पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अक्तूबर 2018 में सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़ में भाग गए थे। जिसके बाद सूरजपुर थाने से ही दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। ये बदमाश खास तौर पर औद्योगिक सेक्टरों में रेकी करते थे। बड़ी फैक्ट्रियों व कंपनियों में चोरी लूट की वारदात करते हैं। फिर एल्यूमीनियम, तांबा, चांदी, चोरी कर ब्लैक मार्केट में बेचते थे।