फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police are searching for two suspects spotted on a scooter after midnight.

Meerut News: आधी रात के बाद स्कूटी पर दिखे दो संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 27 Sep 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Police are searching for two suspects spotted on a scooter after midnight.
माधवपुरम में घर में हुई चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में दीपक कुमार के घर से 40 हजार रुपये की नकदी और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस खुलासे के प्रयास में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में पुलिस को शनिवार आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। अब पुलिस इन संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी दीपक कुमार ने ब्रह्मपुरी थाने में घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वारदात के दौरान दीपक अपने परिवार के साथ अपने भाई अजय के घर शिवशक्ति नगर गए हुए थे। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। घर के मेनगेट का कुंदा टूटा हुआ था। अलमारी का ताला खुला हुआ था।
विज्ञापन

चोर घर से सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट, दो जोड़ी टॉप्स, एक मोबाइल और आधा किलो चांदी चोरी कर ले गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घर की ओर आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की पड़ताल कर जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed