{"_id":"5bf06fd1bdec22696d7824c6","slug":"101542483921-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकाले 75 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से निकाले 75 हजार
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम क्लोन कर दो लोगों के खाते से निकाले 75 हजार रुपये
नोएडा। एटीएम क्लोन कर दो लोगों के खाते से 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मकनपुर, गाजियाबाद निवासी नरेश त्यागी सेक्टर-62 स्थित आईटी कंपनी में काम करते हैं। उनका सेक्टर-62 स्थित एक बैंक में सैलरी अकाउंट है। उनके खाते से बृहस्पतिवार देर रात 3 बार में 25 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मेसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर अधिकारी को फोन कार्ड को ब्लॉक कराया। अधिकारी ने बताया कि उनके एटीएम कार्ड से गुरुग्राम के मॉल में शॉपिंग की गई है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर- 58 पुलिस से मामले की शिकायत की है। दूसरी घटना सदरपुर निवासी नवदीप सिंह के साथ हुई। वह साप्ताहिक बाजार में दुकान चलाते हैं। इनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि एटीएम कार्ड उनके पर्स में था। उन्होंने कोतवाली सेक्टर- 39 पुलिस से मामले की शिकायत की है। ब्यूरो