{"_id":"60e979948ebc3e932312f694","slug":"crime-noida-news-noi5925908183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोकटोक घूम रहे बिना नंबर प्लेट डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोकटोक घूम रहे बिना नंबर प्लेट डंपर
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। परिवहन वाहनों को दरकिनार कर जिले की सड़कों पर डंपर दौड़ रहे हैं। अधिकतर डंपरों पर नंबर प्लेट नहीं हैं। इसमें सबसे अधिक ओवरलोडिंग वाले वाहन हैं। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते चालक जातिसूचक, राजनैतिक दलों के नाम लिखवा रहे हैं। जिससे इलाके के प्रबुद्ध लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर संशय है। ऑनलाइन चालान से बचने के लिए डंपर चालकों द्वारा नंबर प्लेट नहीं लगाई जाती।
शहर के राजू योगी, मिट्ठन लाल शर्मा, मनोनीत पार्षद महेंद्र कौशिक, संजय बत्रा आदि लोगों का कहना है कि मेवात जिले की सड़कों पर बिना रोक-टोक के बेखौफ बिना नंबर प्लेटों के डंपर घूम रहे हैं। जो आए दिन सड़क हादसों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार होते हैं। सड़क हादसों को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से फरार हो जाते हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। यातायात पुलिस के अधिकारियों को उक्त डंपरो पर नंबर प्लेट नजर नहीं आती। जिससे उक्त डंपर चालकों के हौसले बुलंद हैं। जो आए दिन सड़क हादसों को अंजाम देकर बेरोकटोक पुलिस और लोगों की आंखों में धूल झोंक निकल जाते हैं।
जिला पुलिस यातायात के प्रबंधक चांद सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा गत 1 महीने के दौरान लगभग 40 से 50 बिना नंबर प्लेट डंपर वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा पहली बार में 500 रुपये और दूसरी बार अगर इसी वाहन को दोबारा पकड़ा जाता है तो 15 सो रुपये का चालान मशीन द्वारा ऑटोमेटिक काटा जाता है।
विज्ञापन
फोटोऱ्- मेवात की सड़कों पर बेखौफ दौड़ते बिना नंबर प्लेट डंफर।