फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण के आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करने व देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी होडल निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को पति, देवर, देवरानी, ननद, नंदोई , सास, मौसी सास व ससुर ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पति उसका अप्राकृतिक यौन शोषण करता है और देवर ने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इस बारे में अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बताया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
दहेज नहीं देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। समीपवर्ती गांव मलाई में एक विवाहिता की मौत हो गई। उटावड पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता फरजाना के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इस संदर्भ में फरजाना के पिता गांव घीडा, नूंह निवासी निजरा के बयान पर पति साहिल, सास रश्मीना, देवर आकिल एवं ससुर शरीफ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। निजरा का आरोप है कि उसकी पुत्री फरजाना को दहेज के लिए मारपीट करते थे। आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। निजरा ने बताया कि हत्या के बाद वह गांव मलाई पहुंचा तो शौकत, साजिद, समून एवं इकबाल ने उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed