{"_id":"60eec47c8ebc3e0a360927cb","slug":"crime-mewat-news-noi593380379","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार के बल पर महिला से दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के एक गांव में हथियार के बल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी अब्दुल बिलाल उर्फ समून आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। आरोपी गांव में ही दूध की डेयरी की आड़ में भारी मात्रा में गांजा बेचता है। पीड़ित महिला का आरोप है कि एक साल पहले वह अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। इस दौरान आरोपी ने तमंचे के बल पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि एक जुलाई को सुबह 5 बजे जब वह खेत में गोबर डालने गई तो आरोपी ने जबरन उसके साथ दोबारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उपरोक्त घटना के बारे में उसने पति सहित अन्य परिजनों को बताया। घटना को लेकर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। आरोपी ने पंचायत में आरोप स्वीकार करने की जगह पीड़ित परिजनों को अंजाम भुगतने की खुलेआम धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।