{"_id":"60d5be628ebc3e2e0a3b8e0c","slug":"crime-mewat-news-noi589625115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चिलावली में पैरोल पर आए बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चिलावली में पैरोल पर आए बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत गांव चिलावली में शुक्रवार को एक बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस पर कुछ ग्रामीणों द्वारा पथराव करने व बदमाश को छुड़ाने का मामला सामने आया है। इस दौरान बहुत से पुलिसकर्मियों को चोटें लगी व पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिलावली के दाऊद पुत्र सम्मा गोकसी व पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। दोषी पांच साल की सजा लगभग पूरी भी कर चुका है। फिलहाल दोषी पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। पैरोल अवधि पूरा होने के बाद वह जेल वापिस नहीं गया। वहीं पैरोल के दौरान एटीएम लूटपाट व चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। दोषी पर मुंबई में एटीएम लूटने का भी आरोप है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस तावडू पुलिस के साथ आरोपी को पकड़ने गांव चिलावली पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को देखते ही उस पर पथराव आदि से जानलेवा हमला कर बदमाश को छुड़ाने का प्रयास किया। हांलाकि पुलिस बदमाश को पकड़ने में कामयाब हुई। गांव चिलावली सरपंच के भाई अजीज का आरोप है कि दाऊद पुत्र सम्मा को पकड़ने के लिए शुक्रवार को भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने बेवजह घरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबकि पुलिस पर ग्रामीणों की ओर से कोई हमला नहीं किया गया।
फोटो कैप्शन: पथराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलिस गाड़ी