फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

25 लाख की लूट में पुलिस ने तीन आढ़तियों को किया गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
25 लाख की लूट में तीन आढ़तियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में 5 जून को हुई आढ़ती के मुनीम और कर्मी से 25 लाख की लूट में पुलिस ने तीन आढ़तियों को गिरफ्तार किया है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी आढ़तियों ने अपना काम ठप होने और पीड़ित के अच्छे पैसे कमाने से जलन के कारण तीन बदमाशों से लूट करवाई थी।
एडीजी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूट के 12.10 लाख रुपये व लूट की रकम से खरीदी गई करीब पांच लाख रुपये की ईको कार बरामद की गई है। लूट में शामिल एक बदमाश वेदु फरार है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एक अन्य बदमाश सचिन ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। जबकि बदमाश रॉबिन को सोमवार रात ही पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। रॉबिन के पैर में गोली लगी थी। मामले में एसएसपी ने दो टीमें दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक व स्टार टू टीम के प्रभारी दिनेश कुमार बनाई थीं। रॉबिन की गिरफ्तारी की के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात ही बील अकबरपुर के समीप आढ़ती सुनील निवासी मौसमगढ़ बुलंदशहर, उमेश कुमार निवासी अहमदपुर बुलंदशहर और प्रमेंद्र उर्फ पिंटू निवासी सैगली बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई वैगनआर, ईको, स्कार्पियो व तमंचा बरामद किया गया है। प्रेसवार्ता में एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी विनीत जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इरफान का बढ़िया काम चलने पर रची साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों बुलंदशहर मंडी में आढ़ती का काम करते हैं। यहां पर इरफान भी गेहूं का व्यापार करता है। इरफान का काम लंबे समय से मुनाफे में चल रहा था जबकि इन तीनों का व्यापार नुकसान के कारण ठप पड़ा हुआ था। वहीं, मुनीम पहले इन आरोपियों के साथ काम करता था। वह इन्हें छोड़कर इरफान के पास चला गया था। इससे भी तीनों आरोपी खुन्नस निकालने की फिराक में थे। तीनों ने लूट करने के लिए बदमाश रॉबिन से संपर्क किया। इसके बाद तीनों आरोपी आढ़तियों ने इरफान और उनके कर्मियों की रेकी करना शुरू कर दिया। घटना वाले दिन इरफान के मुनीम कपिल व अमित शर्मा दिल्ली व ग्रेटर नोएडा से 25 लाख रुपये इकट्ठा करके दादरी की ओर जा रहे थे। आरोपी प्रमेंद्र ने दिल्ली से लेकर ग्रेटर नोएडा तक मुनीम की रेकी की थी। सटीक रेकी होने पर तीनों ने रॉबिन को जानकारी दी। 5 जून को रास्ते में रामगढ़ फाटक के नजदीक बदमाश रॉबिन, सचिन व वेदु ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed