फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cricketers unhappy with stadium preparations Afghanistan-New Zealand Test match to begin on September 9

AFG vs NZ: स्टेडियम की तैयारियों से नाखुश क्रिकेटर, 9 सितंबर से शुरू होगा अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच

Sat, 31 Aug 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Aug 2024 10:57 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 सितंबर से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। करीब एक माह पहले से ही इसकी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Cricketers unhappy with stadium preparations Afghanistan-New Zealand Test match to begin on September 9
खराब है सुपर सोपर, कवर्स भी नहीं पर्याप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तैयारियों से खुश नहीं हैं। बारिश का पानी भरने से टीम एक दिन अभ्यास नहीं कर सकी थी। कई मीडिया रिपोट्स में अफगानिस्तान के कप्तान के हवाले से कहा गया है कि मैदान में पानी भरा है। बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त कवर्स नहीं है। साथ ही सुपर सोपर मशीन भी ठीक से काम नहीं कर रही है। ऐसे में अगर टेस्ट मैच के दौरान बारिश हुई तो काफी समय बर्बाद हो सकता है।

विज्ञापन

 

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 सितंबर से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। करीब एक माह पहले से ही इसकी तैयारी चल रही है। ग्रेनो प्राधिकरण स्टेडियम में सभी सुविधाओं को दुरुस्त कर रहा है, लेकिन मैच की सबसे अहम सुविधाओं को नदरअंदाज किया गया। 29 अगस्त को बारिश ने इसकी पोल खोल दी थी। तब मैदान और पिच गीली हो गई थी। पिच को सुखाने के लिए टेबल फैन का प्रयोग किया गया। कवर्स और सुपर सोपर नहीं थे। इस पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी नाखुश दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की तरफ से कहा गया है कि यहां तैराकी की अच्छी जगह है। पानी भरने पर चिंता जताई और कहा कि घटिया सुविधाओं पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की कैसी प्रतिक्रिया होगी। खिलाड़ियों की इस प्रतिक्रिया के बाद से ग्रेनो की छवि खराब हो रही है। इससे खेल प्रेमियों में भी काफी रोष है।

विज्ञापन

तीन माह में भी पुख्ता नहीं हो सकी तैयारी
अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड से पहले बंग्लादेश के साथ ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की तैयारी की थी। तब बंग्लादेश ने बारिश का हवाला देकर सीरीज को रद्द कर दिया। अफगानिस्तान यहां पर न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच खेलेगा। इस बीच करीब तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन प्राधिकरण अब तक तमाम तैयारियों को पूरा नहीं कर सका है। बारिश से बचाने के लिए दिल्ली के कोटला से कवर्स मंगवाए गए, लेकिन वो पर्याप्त नहीं हैं। केवल 30 गज के सर्किल को ही ढंका जा सकता है। बाकी मैदान को बारिश से भीगने से नहीं बचाया जा सकता है। मैदान से बारिश का पानी निकालने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ड्रेनेज सिस्टम काफी छोटे हैं। इस कारण पानी निकलने में देरी होती है। ऐसे में टेस्ट मैच के दौरान अगर बारिश होती है तो फिर मैच को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed