फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Create awareness against drug abuse: SP

नशे के खिलाफ जागरूक हों : एसपी

Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Create awareness against drug abuse: SP
कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित करते एसपी कमलदीप गोयल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। धर्म जागरण केंद्र की ओर से नगर पालिका साढौरा के पार्क स्थित श्री 11 मुखी हनुमान मंदिर परिसर में सही राह नाम से नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें एसपी कमलदीप गोयल ने कहा समाज से नशे को खत्म करने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। गलत संगत के कारण से युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को समझाकर समाज की धारा से जोड़ना होगा। नशा विरोधी अभियान में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को सहयोग करना होगा। हर वार्ड में समाजसेवी लोगों की समितियां बनाकर नशा विरोधी अभियान चलाना होगा। अभियान के जिला प्रभारी सुशील आर्य ने कहा कि नशा भी एक बीमारी ही है, जो किसी को भी चपेट में ले सकती है।
विज्ञापन

हमें युवा वर्ग को इस बीमारी से बचाना होगा। नई रहा इस मामले में लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान समाजसेवी अमित सेतिया ने साढौरा के स्टेडियम के गेट के सामने चल रहे शराब ठेके को हटाने की मांग की। कार्यक्रम आयोजक समिति के सदस्य शिवम अग्रवाल व संयोजक सतपाल शर्मा ने एसपी कमलदीप गोयल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा विरोधी मुहिम में सहयोग करने के लिए दून स्कूल प्रिंसिपल हंसराज चौहान, कोच नायब सिंह, कोच निर्मल राठी, कोच सतीश कुमार, अध्यक्ष नरेश बक्शी, धर्मपाल सैनी, मंगत राम सैनी, सुधीर भल्ला, कुलविंद्र चड्डा, गुलशन घई व नवीन भसीन को एसपी कमलदीप गोयल ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में व्यासपुर डीएसपी हरविंदर सिंह, एसएचओ प्रमोद कुमार, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी, वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद चमन लाल सैनी, मुकेश गर्ग, सीएम विंडो एमीनेट सदस्य नायब सैनी, पंकज चुघ, अरविंद अग्रवाल, नरेश सिंगला मौजूद रहे।

अंडर 19 जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में लंबी कूद लगता खिलाड़ी। संवाद

अंडर 19 जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में लंबी कूद लगता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed