फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crane crashed into high-tension line, worker dead

हाईटेंशन तार से टकराई हाईक्रेन, मजदूर की मौत

Tue, 19 Jan 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crane crashed into high-tension line, worker dead
मौके पर खड़ी क्रेन।
हाईटेंशन लाइन से टकराई क्रेन, मजदूर की मौत
विज्ञापन

नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान एक क्रेन हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे क्रेन में सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम भंगेल पुलिस चौकी के पास हुआ। सूचना पर पहुंची फेज-2 कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि भंगेल के पास सोमवार शाम पूर्णिया बिहार निवासी दानिश क्रेन पर सवार होकर निर्माण कार्य में जुटा था। इसी दौरान क्रेेन हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे दानिश को करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे पहले की उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि देर शाम तक मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का काम करने वाली कार्यदायी एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में मुख्य महाप्रबंधक जांच करेंगे। मंगलवार को दूसरी अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed