{"_id":"68fd37f86939f011120c1d16","slug":"cowshed-will-be-constructed-in-13-bighas-na-news-c-5-1-drn1046-819294-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 13 बीघा में होगा गोशाला, नंदीशाला व एबीसी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 13 बीघा में होगा गोशाला, नंदीशाला व एबीसी का निर्माण
Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम को रायवाला में गोशाला के लिए शासन की ओर से 13 बीघा भूमि मिल गई है। इस भूमि पर जल्द ही नगर निगम प्रशासन गोशाला का निर्माण करेगा। इस भूमि पर गोशाला, नंदीशाला और एबीसी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। छह माह में गोशाला बनकर तैयार हो जाएगी। गोशाला का संचालन नगर निगम स्वयं करेगा या फिर पीपीपी मोड पर किया जाएगा। नगर निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर शंभू पासवान ने कहा कि गोशाला निर्माण के बाद शहर की सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को शिफ्ट किया जाएगा। गाय और नंदी के लिए अलग वार्ड बनेंगे। यहां बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में कुत्तों की नसबंदी का काम किया जाएगा। एबीसी सेंटर का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा। यहां पर कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थियेटर, ऑफिस, वार्ड का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में इस भूमि की चहारदीवारी बनाई जाएगी। जल्द ही इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। गोशाला निर्माण के बाद शहर वासियों को निराश्रित जानवरों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर में सात स्थानों पर पीपीपी मोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण प्लांट का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है।अगले सप्ताह इस प्लांट में मशीनें आ जाएंगी। उसके बाद मशीन लगाने का काम किया जाएगा। वहीं योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास, सीमा डेंटल कॉलेज के पास, स्टर्डिया केमिकल के पास, एआरटीओ कार्यालय के पास वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन