फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court orders framing charges against Aasiya Andrabi

कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी पर देश से युद्ध व राजद्रोह की धाराओं में आरोप तय

Mon, 21 Dec 2020 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
court orders framing charges against Aasiya Andrabi
नई दिल्ली। अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी तथा उसकी दो सहयोगियो पर देश से युद्ध छेड़ने, राजद्रोह तथा आतंकी वारदातों की साजिश संबंधी धाराओं में सोमवार को आरोप तय कर दिए। मामला पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की मिलीभगत से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने तथा अन्य आरोपों से जुड़ा है। इस पहलू पर अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने आसिया अंद्राबी व उसकी दो सहयोगियों सोफी फेहमिदा एवं नाहिदा नसरीन पर आतंक रोधी कानून यूएपीए, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, राजद्रोह तथा अन्य धाराओं में आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। इन तीनों को अप्रैल 2018 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

अदालत ने इन तीनों पर आपराधिक साजिश, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, देश के खिलाफ युद्ध की साजिश, राजद्रोह, विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करना, राष्ट्रीय अखंड़ता को ठेस पहुंचाने वाले आरोप लगाना, सार्वजनिक शरारत करने तथा यूएपीए की धाराओं में आरोप तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के प्रतिबंधित महिला अलगववादी संगठन दुख्तरान ए मिल्लत की मुखिया अंद्राबी व उसकी दो सहयोगियों पर देश की एकता तथा संप्रभुता को ठेस पहुंचाने के कृत्य तथा उसकी साजिश में शामिल होने का आरोप है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का आरोप था कि यह तीनों आरोपी देश की एकता तथा संप्रभुता को स्थिर करने वाले कृत्यों व उसकी साजिश में शामिल पाई गई थीं। जांच एजेंसी का आरोप था कि ये आरोपी पाकिस्तानी समर्थित आंतकी संगठनों का समर्थन हासिल करने के लिए साइबर स्पेस में कई तरह की गतिविधियां चला रही थीं। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed