{"_id":"68c2dfdfaa634294480999dd","slug":"courses-will-be-started-to-make-scstobc-students-entrepreneurs-indraj-noida-news-c-340-1-del1011-104512-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी\/एसटी\/ओबीसी छात्रों को उद्यमी बनाने के लिए शुरू होंगे कोर्स : इंद्राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों को उद्यमी बनाने के लिए शुरू होंगे कोर्स : इंद्राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण मंत्री ने किया राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मुख्यालय स्थित एडवांस ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और प्रशिक्षकों से संवाद कर उनके सुझाव सुनें।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एनएसआईसी के साथ मिलकर एससी/एसटी/ओबीसी छात्रों को उद्यमी और आत्मनिर्भर बनाने वाले विशेष कोर्स शुरू करेगी। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया संकल्प के अनुरूप युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने हेतु प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि वे नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने, समाज कल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने और वंचित वर्गों के हित में नई योजनाएं बनाने पर चर्चा हुई। दिल्ली को समावेशी और सशक्त समाज के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सहकारी समितियों और कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।