फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corrupt people sitting on the dais will have to be purified with Gangajal: Manoj Tiwari

मंच पर बैठे भ्रष्टाचारी, गंगाजल से शुद्धिकरण करना होगा : मनोज तिवारी

Sun, 11 Jun 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Corrupt people sitting on the dais will have to be purified with Gangajal: Manoj Tiwari
केजरीवाल ने स्वीकारा उनके पास एक नहीं 100-100 भ्रष्टाचारी हैं: वीरेंद्र सचदेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सांसद मनोज तिवारी व रमेश बिधुड़ी के साथ भाजपा मुख्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पर जमकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला मैदान के मंच पर आप के भ्रष्टाचारी बैठे थे, अब उसका गंगाजल से शुद्धिकरण करना होगा। वहीं, सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचारियों की फौज बैठा रखी थी। केजरीवाल का यह कहना कि एक नहीं, उनके पास 100-100 सिसोदिया और सत्येंद्र जैन हैं। ये साबित करता है कि उनकी पार्टी में भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं।
सचदेवा ने कहा कि रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के समर्थन में बुलाई गई रैली में मुख्यमंत्री ने जिस निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल किया, उसकी पार्टी भर्त्सना करती है। दिल्ली वाले बेहद शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल ने मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों को सिर्फ इतना ही प्रशिक्षण दिया है कि कैसे दिल्ली को लूटना है। रैली फेल हो गई जिसका गुस्सा केजरीवाल के चेहरे पर साफ दिख रहा था। वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल एक राजा साहब की तरह 52 करोड़ रुपये के घर से 10-12 करोड़ रुपये की गाड़ियों के काफिला के साथ निकले और रामलीला मैदान पहुंचे। ऐसे भ्रष्टाचारियों का मंचासन रामलीला मैदान में हुआ है कि दो दिन बाद जाकर वहां गंगाजल से छिड़काव करना पड़ेगा। 12 साल पहले इसी रामलीला मैदान में बैठकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन की बातें करते थे। आज अपने ही भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए चीख और चिल्ला रहे थे। उनके पास पटना, चेन्नई, हैदराबाद व बंगाल सहित देशभर में घूमने का समय है, लेकिन जिन घरों में गंदा पानी आ रहा है, वहां जाने का समय नहीं है।
विज्ञापन

एक लाख लोगों को बुलाने का दावा खोखला, रैली फेल : रमेश बिधुड़ी
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल का रामलीला मैदान में एक लाख लोगों को बुलाने का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। अपने भ्रष्टाचार और झूठ को दबाने के लिए रैली करना, मनु सिंघवी जैसे वकील को 18 करोड़ रुपये देना बताता है कि दिल्ली के करदाताओं के पैसों का केजरीवाल क्या हाल कर रहे हैं। बिधुड़ी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि नौ सालों में उन्होंने दिल्ली के लिए क्या किया, उसकी जानकारी दें। अपने कामों की एक बुकलेट पेश करें। भाजपा सांसद भी अपने कामों का ब्योरा देंगे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली के सांसद घरों में बैठे रहते हैं, लेकिन केजरीवाल यह नहीं बता पाए कि दिल्ली का बजट जो 70,000 करोड़ से ज्यादा है, उसका इस्तेमाल उन्होंने किन विकास कार्यों में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed