फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona's scope getting reduced, 354 cases in 20 days of January

कम हो रहा कोरोना का दायरा, जनवरी के 20 दिन में 354 केस

Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona's scope getting reduced, 354 cases in 20 days of January
जिला अस्पताल में जांच कराता युवक।
कम हो रहा कोरोना का दायरा, जनवरी के 20 दिन में 354 केस
विज्ञापन

नोएडा। जिले में कोरोना का दायरा कम होता जा रहा है। वहीं, सक्रिय केसों की संख्या भी लगातार घट रही है। जनवरी के 20 दिन में कोरोना के 354 केस ही सामने आए हैं। जिले में कोरोना का पहला केस 8 मार्च को आया था। इसके बाद से खौफ बढ़ता ही गया। मई से हर महीने नए मरीजों का आंकड़ा हजार के पार ही रहा है, लेकिन जनवरी में यह सिलसिला टूटता नजर आ रहा है। इससे प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लोगों ने राहत सांस ली है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर सक्रिय केसों के मामले में जिला 15वें स्थान पर पहुंच गया है। बुधवार को राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 4 नए केस मिले हैं और 24 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। जिले में अब तक 25078 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 25293 है। 91 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि, सक्रिय केसों की संख्या 124 है। जिले में होने वाली रेंडम सैंपलिंग में भी अब इक्का-दुक्का पॉजिटिव केस ही मिल रहे हैं। मंगलवार को जिले में 1912 लोगों की रेंडम सैंपलिंग की गई थी। इनमें से एक भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला था। मरीजों की घटती संख्या के साथ ही कंटेनमेंट जोन का दायरा भी सीमित होता जा रहा है। इस माह की शुरुआत में ही कंटेनमेंट जोन की द्वितीय श्रेणी कर दी गई थी। अब श्रेणी एक में 57 ही रह गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य महीने के अंत तक कंटेनमेंट जोन की संख्या 50 से कम करने पर है। हालांकि, नए मरीजों के मिलने के आधार पर सैनिटाइजेशन और नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed