फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona killed two people, 140 new infected

जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, 140 नए संक्रमित

Tue, 11 May 2021 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Corona killed two people, 140 new infected
Corona killed two people, 140 new infected
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मेवात में मंगलवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। इनमें तावडू खंड के गांव पीपाका निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग और खोरी कलां निवासी 45 व्यक्ति शामिल है। वहीं, मंगलवार को 140 नए संक्रमित मिले। नूंह में 54, इंडरी में 4, तावडू में 42, पुन्हाना में 7, पिनगवां में 1, नगीना में 14 और फिरोजपुर झिरका में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 168 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 595 है। जिले में अभी 2081 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 3948 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3304 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 85415 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 64149 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 21266 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 241984 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 235106 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed