फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona broke three-month record, seven new patients

कोरोना ने तोड़ा तीन माह का रिकॉर्ड, सात नए मरीज

Sat, 02 Oct 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona broke three-month record, seven new patients
नोएडा। कोरोना से राहत मिलने की उम्मीद लगा रहे लोगों को अभी सावधान रहने की जरूरत है। पाबंदियों से मिल रही रियायतों के बीच लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। जिले में इस बार डेंगू ने चार साल जबकि कोरोना ने तीन माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को जारी कोविड-19 की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सात नए मरीज मिले हैं। ऐसे में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमण के मामले में हालात नियंत्रण में होने का दावा कर रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सात मरीजों में से चार मरीज दिल्ली से क्रॉस नोटिफाइड होकर आए हैं। नोएडा के रहने वाले इन चारों मरीजों ने दिल्ली में जांच कराई थी, जिनकी 28 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिन्हें शुक्रवार को जिले की रिपोर्ट में जोड़ा गया है। इसके अनुसार, 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या पांच दर्ज की गई है। अब तक 62,830 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। नए मरीजों के मामले में शुक्रवार को जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वहीं, सक्रिय मरीजों के मामले में चौथे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

जुलाई के बाद से जिले में रोजाना कोरोना के नए मरीजों की संख्या इकाई के अंक में दर्ज की जा रही है। हालांकि, जुलाई से लेकर सितंबर के अंत तक दैनिक रिपोर्ट में मरीजों की संख्या सात से नीचे ही रही। अक्तूबर के पहले ही दिन सात नए मरीज सामने आए हैं। इन तीन माह में इससे पहले सबसे ज्यादा 6 मरीज एक जुलाई, पांच मरीज 25 जुलाई और चार मरीज 3 सितंबर को सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में नहीं कोई मरीज
राहत की बात यह है कि जिले के अस्पतालों में कोरोना के आइसोलेशन वार्ड खाली पड़े हैं। सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि कोरोना का एक मरीज सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती था, जिसे तीन दिन पहले ही डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके बाद कोई मरीज यहां भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed