{"_id":"68ed681f726dcdd6ed0221da","slug":"contractors-staged-a-sit-in-na-news-c-5-1-drn1046-811350-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठेकेदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठेकेदारों ने दिया धरना
Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति के सदस्य ठेकेदारों ने निविदाओं के नए नियमों के विरोध में साहिया स्थित लोनिवि के अस्थाई खंड कार्यालय पर धरना दिया। ठेकेदारों ने कहा कि यदि शीघ्र ही निविदा नियमों में संशोधन नहीं किया गया तो कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।
ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह राठौर ने कहा कि निविदाओं के लिए लगाई गई शर्तों से विभाग में पंजीकृत डी श्रेणी के ठेकेदारों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। इन शर्तों के कारण ही ठेकेदारों के पंजीकरण निरस्त हो रहे हैं। ठेकेदारी में डी श्रेणी पहली सीढ़ी होती है।
विभाग के माध्यम से डी श्रेणी के ठेकेदारों के लिए 50 प्रतिशत का टर्नओवर और अनुभव मांगा गया है। जो उनके पास होना संभव नहीं है। पूर्व में डी श्रेणी के ठेकेदारों के लिए 75 लाख रुपये तक की निविदाओं में भी कोई शर्त लागू नहीं थी। प्रदर्शन करने वालों में समिति के सचिव इंदर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह राय, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रताप राय, अर्जुन राठौर, गीता सिंह, कुंदन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।