Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contact tracing of poultry center workers will be done

Noida News: मुर्गी पालन केंद्र कर्मियों की होगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

Wed, 21 May 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Contact tracing of poultry center workers will be done
-बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुए निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश में बढ़ रहे बर्ड फ्लू (एच 5 एवियन इन्फ्लूंएजा वायरस) के खतरे के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। पशु पालन विभाग, वन विभाग के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को मुर्गी पालन केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि यह निर्देश शासन स्तर से जारी हुए हैं। इसमें कहा गया है कि एवियन इन्फ्लुएंजा के संचरण को रोकने के लिए आसपास के मुर्गी फार्म, प्रवासी पक्षी प्रवास स्थल व अन्य पशु केंद्रों की निगरानी आवश्यक है। फार्म में काम करने वाले कर्मचारी पक्षियों के अधिक संपर्क में रहते हैं। इस कारण उनमें संक्रमण फैलने का अधिक खतरा होता है। यदि फार्म में पक्षी के मरने की सूचना मिलती है तो देखरेख करने वाले संबंधित कर्मचारियों का सैंपल लिया जाएगा और जांच के लिए भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने तक कर्मचारियों को क्वारंटाइन रखा जाएगा। इसके अलावा मुर्गी फार्म, वेटलैंड, ओखला बर्ड सेंचुरी में कार्यरत कर्मचारियों में संक्रमण को न्यून करने के लिए निगरानी रखी जाएगी। पक्षियों की मरने की सूचना मिलते ही जगह को रेड जोन घोषित कर बंद किया जाएगा। बर्ड फ्लू के लक्षणों से लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

---------

पक्षियों के सैंपल लिए जा चुके

जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित मुर्गी फार्म में पक्षियों के नमूने लेने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यरत कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जाएंगे। हालांकि पक्षियों के सैंपल की जांच में प़ॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई है। पक्षियों की सैंपल लेने की प्रक्रिया पशु पालन विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed