{"_id":"61a522b8bfc99d725552eed5","slug":"construction-work-going-on-in-shahberi-s-seal-building-noida-news-noi618569926","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी की सील बिल्डिंग में चल रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी की सील बिल्डिंग में चल रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव की एक सील बिल्डिंग में फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रेनो प्राधिकरण ने पिलर कमजोर होने पर जुलाई 2018 यह बिल्डिंग सील कर दी थी। आरोप है कि बिल्डर इससे पहले भी निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को बंद कराया था। वहीं स्थानीय खरीदार मामले में प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण और बिल्डर पर सांठगांठ का आरोप लगा रहे है।
शाहबेरी गांव में 17 जुलाई, 2018 की रात दो बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी की 450 से अधिक इमारतों को अवैध घोषित कर दिया था। 20 जुलाई, 2018 को जेपी हाइट नाम की एक बिल्डिंग को सील किया था। पिलर कमजोर होने के कारण यह बिल्डिंग झुक गई थी। उस समय बिल्डिंग में कई परिवार रहतेे थे। उनको बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया गया था। सोमवार को इस बिल्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वीडियो में बिल्डिंग से एक मजदूर निर्माण सामग्री नीचे फेंकता दिख रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिल्डिंग तैयार है, लेकिन अंदर कुछ काम होना बाकी है। बिल्डर उस काम को करवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण मिलकर बिल्डर का साथ दे रहे है। निवासियों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।
पहले भी शुरू कराया गया था निर्माण कार्य
शाहबेरी की जेपी हाइट बिल्डिंग में निर्माण कार्य शुरू होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिल्डर कई बार निर्माण कार्य शुरू करा चुका है। पहली बार इमारत सील करने के कुछ ही माह बाद बिल्डर ने सीलिंग हटा दी थी। तब अमर उजाला ने निर्माण कार्य शुरू करने को प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को बंद कराया था। प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में इस अवैध बिल्डिंग को रहने लायक नहीं करार दिया था।