{"_id":"5f47ef268ebc3e3d1458d1c1","slug":"construction-work-at-hault-after-villagers-oppose-mewat-news-noi5323779162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध पर नाले का निर्माण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध पर नाले का निर्माण बंद
विज्ञापन
तावडू। मोहम्मदपुर से बेरी गांव मार्ग के बगल में पानी निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का विरोध बेरी गांव के लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे गंदा पानी उनकी गांव की सीमा में आएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मोहम्म्दपुर अहीर गांव से आने वाले गंदे पानी को उसी गांव की सीमा में रखा जाए। लोक निर्माण विभाग ने बुधवार पुलिस प्रशासन व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीवरेज नाले कानिर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य बंद करना पड़ा।
ग्राम पंचायत बेरी के सरपंच अब्दुल जब्बार, ग्रामीण यूनुस, आरिफ व हारून समेत अन्य ने बताया कि मोहम्मदपुर गांव के गंदे पानी को उनके गांव में लाए जाने की योजना लोक निर्माण विभाग की है। गंदे पानी के कारण गांव में मच्छरों की संख्या बढ़ेगी। इससे गांव में बीमारी फैलने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी हालत में दूसरे गांव के गंदे पानी को अपने गांव में नहीं आने देंगे। इस बारे में बेरी ग्राम सभा और पंचायत द्वारा एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आवेश कुमार का कहना है कि मोहम्मदपुर से बेरी गांव को जोड़ने वाली सड़क के साथ करीब 200 मीटर तक एक नाले का निर्माण होना है, जो पहले से ही लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित है। लेकिन ग्रामीण विरोध कर रहे है, इस बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया। बुधवार को बीडीओ नरेंद्र सिंह तावडू बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाले की खुदाई शुरू की गई, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्य नहीं हो पाया।