{"_id":"690763297269db371d013dad","slug":"construction-of-surajpur-kasna-road-begins-will-get-rid-of-potholes-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79462-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सूरजपुर-कासना रोड का निर्माण शुरू, मिलेगी गड्ढों से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सूरजपुर-कासना रोड का निर्माण शुरू, मिलेगी गड्ढों से निजात
विज्ञापन
- 12 करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी 12 किमी लंबी सड़क, पहले चरण में सूरजपुर से एलजी गोलचक्कर तक होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लंबे इंतजार के बाद सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। रविवार को एलजी गोल चक्कर से मोजर बेयर गोल चक्कर के बीच निर्माण कार्य शुरू हो गया। सड़क निर्माण होने से शहर के लोगों को गड्ढों से निजात मिलेगी। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पहले चरण में सूरजपुर से एलजी गोल चक्कर तक काम होगा। अफसरों ने बताया कि करीब 12 किमी लंबी सड़क को बनाने में 12 करोड़ की लागत आएगी।
सूरजपुर से कासना रोड शहर की यह मुख्य सड़क है। बड़ी संख्या में वाहनों का कासना से सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा में आना-जाना होता है। आवासीय के साथ-साथ औद्योगिक सेक्टर भी इस सड़क से जुड़े हैं। पुलिस के साथ प्रशासन का मुख्यालय, जिला न्यायालय, विकास भवन समेत तमाम सरकारी कार्यालय भी सड़क से जुड़े है। लोगों को टूटी सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। सड़क को बनाने से पहले प्राधिकरण ने सीआरआरआई से सर्वे कराया था। जांच रिपोर्ट में सड़क को बनाने में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होने का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद प्राधिकरण ने दो माह में सड़क को फिर से बनाने का दावा किया था लेकिन कई माह से काम शुरू नहीं हुआ था।
सीआरआरआई ने भी सूरजपुर-कासना रोड के दो भाग को बनाने की सिफारिश की थी। पिछले माह प्राधिकरण ने काम शुरू कराया था, लेकिन तब केवल गोल चक्कर और सर्विस रोड को बनाने का काम हुआ।
विज्ञापन
यातायात किया गया डायवर्ट
सड़क की मरम्मत के कारण सूरजपुर-कासना रोड पर यातायात डायवर्ट करना पड़ा। एलजी गोल चक्कर के पास से वाहनों को सर्विस रोड पर भेजा गया। उसके बाद वाहन सर्विस रोड से होकर मोजर बेयर गोलचक्कर के पास मुख्य सड़क पर पहुंचे। हालांकि रविवार की छुट्टी होने के कारण वाहनों का दबाव कम रहा।