फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Constable who beat up BJP leader suspended, CO City to investigate

Noida News: भाजपा नेता की पिटाई करने वाला सिपाही निलंबित, सीओ सिटी को जांच

Thu, 09 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Constable who beat up BJP leader suspended, CO City to investigate
कन्नौज। ग्वाल मैदान से मेला देखकर घर आ रहे भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा को मंगलवार की देर रात फूलमती मंदिर तिराहे पर सिपाही ने पीट दिया था। इस मामले में एएसपी और सीओ सिटी की जांच आख्या के आधार पर एसपी ने बुधवार को आरोपी सिपाही अजय कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा ने लिखित रूप से शिकायत की थी कि वह ग्वाल मैदान से रावण दहन मेला देखकर मोहल्ला यूसुफपुर भगवान मकरंदनगर स्थित घर जा रहे थे। फूलमती मंदिर तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजय कुमार पांडेय को बाइक का हैंडिल छू गया। इससे गुस्साए सिपाही ने रायफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने जब परिचय दिया तब भी सिपाही ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने सदर कोतवाली का घेराव किया और मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

देर रात मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने एएसपी व सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय से जांच आख्या मांगी। शाम को दोनों अधिकारियों ने रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। इसके आधार पर एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजय कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी। एसपी ने बताया कि जांच में सिपाही प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इस वजह से उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed