फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Constable shot in head, dies

Noida News: सिपाही के सिर में लगी गोली, मौत

Wed, 27 Dec 2023 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Constable shot in head, dies
नई दिल्ली। पुलिस की तीन मूर्ति लेन स्थित रिजर्व सिक्योरिटी बैरक में बुधवार शाम सिपाही अजय (40) की इंसास राइफल से सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। इस कारण वह अवसाद में था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बैरक में बैठा हुआ था तभी इंसास राइफल से गोली चली जो सिर में लग गई। शुरुआती जांच में खुदकुशी मानकर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, दुर्घटनावश चली गोली को लेकर पड़ताल की जा रही है। राजस्थान निवासी अजय 7वीं बटालियन में तैनात था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article