फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress should apologize for the deeds of its ancestors - former Deputy Chief Minister

Noida News: अपने पूर्वजों के कर्मों की माफी मांगे कांग्रेस-पूर्व उपमुख्यमंत्री

Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Congress should apologize for the deeds of its ancestors - former Deputy Chief Minister
फोटो
विज्ञापन

अपने पूर्वजों के कर्मों की माफी मांगे कांग्रेस-पूर्व उपमुख्यमंत्री
आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस, राज्यसभा सदस्य व पूर्व उप-मु्ख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। आपातकाल के विरोध में भाजपा ने सेक्टर-116 स्थित कार्यालय पर काला दिवस मनाया। राज्यसभा सांसद और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी पहुंचे। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर इमरजेंसी के दौरान जेल में रहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल की माता तारा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
आपातकाल पर विरोध जताते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, कांग्रेस को अपने पूर्वजों के कर्मों की माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन सभी के सामने नतमस्तक होना चाहिए जो उस दौरान प्रताड़ित किए गए थे। उन्होंने कहा कि जहां आज लोकसभा में राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर शपथ लेते दिखाई दिए। वहीं, वह यह भूल गए कि उनकी दादी ने उसी संविधान को तहस-नहस कर दिया था। भाजपा हर वर्ष इस दिन को काला दिवस के रूप में ही मनाएगी। क्योंकि इस दिन को भूल पाना सभी के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कम सीटें आने पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है जहां पहले नहीं किया था। उन्होंने यह स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में पहले के मुकाबले तस्वीरें उलटी थीं लेकिन चुनाव परिणामों पर पार्टी की तरफ से मंथन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी निश्चित तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी। वहीं नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर भी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शासन काल के दौरान ही ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने को लेकर कई कड़े नियम बनाए गए हैं जो पेपर लीक व चीटिंग जैसी गतिविधियां करते हैं। उत्तर प्रदेश में ही ऐसे लोगों को आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार से मुखौटा पहनकर घूम रही है वह जल्द ही उतरेगा। वह कभी छिपा नहीं पाएंगे कि आपातकाल जैसा तानाशाही फरमान उन्हीं के परिवार की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed