2024 में बदले इमरान के सुर: 2014 में PM मोदी को लेकर दी थी धमकी, अब बोले- ...ये पकड़कर इलाज कर देते हैं; Video
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदार इमरान मसूद ने एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लेकिन इस बार उनके सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्होंने सारी परंपराओं को तहस-नहस कर दिया है। सीएम को जेल में डाल दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता दोनों ही एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं और विवादित बयान दे रहे हैं। यूपी के सहारपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद एक बार फिर चर्चा में हैं। इमरान ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। न्यायिक हिरासत में भी रहे थे। लेकिन अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं।
2024 में बदले इमरान मसूद के सुर
यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद ने कहा कि डर लगता है इनसे, ये तो मुख्यमंत्री को जेल में डाल रहे हैं। इन्होंने सारी परंपराओं को तहस-नहस कर दिया है। इन्होंने देश में ऐसा हाल कर दिया है कि क्या बोलें और क्या न बोलें। हमें भी संविधान ने बोलने की आजादी दी। लेकिन बोलने से डर लगता है। ये चाहें कुछ भी बोले। लेकिन दूसरा कुछ भी बोले तो ये पकड़ कर उसका इलाज ही कर देते हैं।
साल 2014 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया था विवादित बयान
सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को चुनावी सभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और सांप्रदायिक भाषण भारी पड़ गया था। वीडियो लीक होने के बाद जिला प्रशासन के आदेश पर उनके खिलाफ देवबंद थाने में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वीडियो में उन्होंने बेतुकी टिप्पणी करते हुए मोदी को मारने की धमकी दी थी। प्रशासन ने चुनाव आयोग को इसकी पूरी रिपोर्ट भेजकर गाइडलाइन मांगी थी। इमरान मसूद चुनावी सभा में सांप्रदायिक भावना भड़काने वाला भाषण दे रहे थे। इसमें पुलिस को भगाने और मोदी को जान से मारने की बात कर रहे थे।
2014 में दूसरे और 2019 में तीसरे स्थान पर रहे मसूद
इमरान मसूद ने पहली बार 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें भाजपा के राघव लखनपाल ने 472999 वोट लेकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर इमरान मसूद को 407909 वोट और तीसरे स्थान पर बसपा के जगदीश राणा 235033 वोटों के साथ रहे थे। इमरान मसूद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर फिर मैदान में आए। इस बार बसपा के हाजी फजर्लुरहमान ने 514139 वोटों के साथ जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर भाजपा के राघव लखनपाल 491722 और तीसरे स्थान पर इमरान मसूद 207068 वोटों के साथ रहे थे।
इमरान मसूद का राजनीतिक सफर
मूलरूप से गंगोह के रहने वाले इमरान मसूद का परिवार राजनीतिक घराना रहा है। साल 2006 में सहारनपुर नगर पालिका का चुनाव जीता और साल 2007 विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट मांगा। टिकट नहीं मिलने पर वह मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़े और जीते। 2012 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस से उन्हें नकुड़ विधानसभा सीट से टिकट मिला, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद 2014 में उन्होंने फिर से पाला बदला और सपा में पहुंच गए। सपा ने सहारनपुर लोकसभा से टिकट दिया। इस चुनाव में भी उन्हें हार मिली। 2017 में वह फिर कांग्रेस में आए और पांच साल तक रहे। 2022 में वह फिर सपा में चले गए। निकाय चुनाव से ऐनवक्त पहले उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर बगावती तेवर दिखाते हुए सपा को छोड़कर बसपा में एंट्री मार दी। करीब छह माह पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.