{"_id":"5e6a94228ebc3ea4cd356b7b","slug":"confirmation-of-infection-in-delhi-resident-working-in-grater-noida-noida-news-noi498065910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: संक्रमित मरीज ग्रेटर नोएडा की कंपनी में करता था काम, मेट्रो से आता-जाता था रोजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: संक्रमित मरीज ग्रेटर नोएडा की कंपनी में करता था काम, मेट्रो से आता-जाता था रोजाना
Fri, 13 Mar 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले दिल्ली निवासी एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी में काम करने वाले 700 लोगों को 14 दिनों की निगरानी पर रखा है।
विज्ञापन
हालांकि, जांच में किसी भी अन्य कर्मचारी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी का निरीक्षण किया और सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी(सीएमओ) डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। जांच के नमूने भी दिल्ली में ही लिए गए थे। गुरुवार को दिल्ली से ही विभाग को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने कंपनी के पदाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
निगरानी में रखे गए सभी लोगों को अपने घर पर अलग रहने को कहा गया है। सभी के आदेश दिए गए हैं कि बीमारी के लक्षण मिलने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।
वहीं, कंपनी को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। सीएमओ के अनुसार संक्रमित मरीज दिल्ली से मेट्रो के सहारे कंपनी में आता जाता था। कुछ दिनों पहले वह इटली गया था और वहीं से संक्रमित हुआ।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतते हुए मेट्रो से आने जाने वाले बाकी लोगों की सुरक्षा के लिए भी कड़े कदम उठाए। दिल्ली मेट्रो के सभी कोचों को सेनेटाइज किया जा रहा है, ताकि संक्रमित व्यक्ति से किसी और में वायरस फैलने का खतरा न बढ़े।