फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complain about the land being named on someone else's portal

पोर्टल पर जमीन किसी और के नाम होने की शिकायत

Tue, 06 Apr 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Complain about the land being named on someone else's portal
पुन्हाना। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर मिले अतिरिक्त समय में भी काफी किसान पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। उधर, बहुत से किसानों की जमीन दूसरे लोगों के नाम से रजिस्टर्ड है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने अपनी जमीन का पंजीकरण कराकर फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन

गांव पुन्हाना निवासी किसान अब्दुल रशीद का कहना है कि वे पांच भाई हैं और सभी की करीब 22 एकड जमीन है। उनके हिस्से में करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन आती है। वे सोमवार को जमीन का पंजीकरण कराने पहुंचे तो उनकी जमीन किसी नदीम खान के नाम पर पहले ही पंजीकृत थी। उनका कहना है कि परिवार से नदीम नाम का कोई भी आदमी नहीं है। उधर, गांव शिकरावा निवासी अब्दुल करीम ने बताया कि उनकी जमीन का पहले से ही किसी यूनुस व मोहित नाम के आदमी ने पहले ही पंजीकरण करा रखा है। इस वजह से वे अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करा पाए। अब रशीद और अब्दुल करीम ने पुन्हाना के एसडीएम रविंद्र सिंह को लिखित शिकायत देकर अपनी जमीन का फर्जी तरीके से पंजीकरण कराने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपनी फसल का पंजीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में पुन्हाना के एसडीएम रविंद्र सिंह का कहना है कि उनको मामले की शिकायत मिली है। जांच के लिए मार्केट कमेटी के सचिव और कृषि विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed