फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   company should return the money along with interest

Noida News: लैपटॉप ठीक न होने पर ब्याज समेत पैसा लौटाए कंपनी

Tue, 22 Jul 2025 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
company should return the money along with interest
-जिला उपभोक्ता आयोग ने जारी किया आदेश, 20 दिन में खराब हो गया था लैपटॉप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। लैपटॉप के ठीक न होने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने एसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 6 फीसदी ब्याज समेत पूरे पैसा 30 दिन में खरीदार को लौटाने का आदेश दिया है। खरीदने के बीस दिन के बाद ही लैपटॉप खराब हो गया था। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 निवासी नवीन चंद्र भगत ने एसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का लैपटॉप इन्फीनिटी रिटेल लिमिटेड से 91790 रुपये में खरीदा था। सितंबर 2020 से ऑन साइट वारंटी थी। दो साल की एक्सचेंज वारंटी थी। दस दिन के बाद ही लेपटॉप का डिसप्ले खराब हो गया। खरीदार ने 11 अगस्त 2020 को कंपनी की बेवसाइट पर लैपटॉप खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। कंपनी का प्रतिनिधि चार-पांच दिन के बाद घर पर आया। लैपटॉप की जांच करने के बाद कमी को दूर करने में नाकाम रहा। उसने अपनी शिकायत को आगे कार्रवाई के लिए भेज दिया। उसके बाद सर्विस सेंटर से प्रतिनिधि आया। पार्ट बदलने के लिए लैपटॉप लेकर जाने के लिए कहा गया। 9 नवंबर 2020 तक ठीक करने का भरोसा दिया। समस्या न सुलझने पर मजबूर होकर जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया कि वह खरीदार को 91780 रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत 30 दिन के अंदर अदा करने के साथ मानसिक संताप के पांच हजार रुपये और वाद व्यय के पांच हजार रुपये का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed